Posts

Showing posts with the label Current affair

भगत सिंह: स्वतंत्रता संग्राम का अमर नायक।

Image
 भगत सिंह: स्वतंत्रता संग्राम का अमर नायक। भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख और क्रांतिकारी योद्धा थे। उनका जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) स्थित बंगा गाँव में हुआ था। भगत सिंह के परिवार का माहौल भी क्रांतिकारी था, जहाँ उनके पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। इस वातावरण ने भगत सिंह के विचारों और जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। भगत सिंह का बचपन: भगत सिंह, जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख क्रांतिकारियों में गिना जाता है, का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गाँव (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। उनका परिवार एक सिख जाट परिवार था, जो पहले से ही देश की आजादी के लिए संघर्षरत था। भगत सिंह के पिता, किशन सिंह, और चाचा, अजीत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी थे और अंग्रेजी सरकार के खिलाफ आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। ऐसे परिवार में जन्म लेने के कारण भगत सिंह का झुकाव भी बचपन से ही देशभक्ति की ओर हो गया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: भगत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लाहौर के डी.ए.वी. कॉलेज से की, जहाँ उन्हों...

Father's day (पिता दिवस): महत्व और सम्मान

Image
 प्रस्तावना :  परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हमारे पिता होते हैं। पिता एक अनमोल रत्न होते हैं जो हमारे जीवन में संचालन का कार्य सम्पादित करते हैं। उनके बिना हमारा जीवन अधूरा हो जाता है। हर साल जून माह के तीसरे रविवार को पिता दिवस मनाया जाता है। यह दिन पिता के सम्मान में मनाया जाता है और हमें अपने पिताजी के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर प्रदान करता है। इस आर्टिकल में हम पिता दिवस के बारे में विस्तार से बात करेंगे, जिससे हम अपने पिताजी के प्रति सम्मान और प्रेम को बढ़ा सकेंगे। पिता दिवस का महत्व: पिता दिवस एक महत्वपूर्ण और गर्व के साथ मनाने योग्य दिन है। यह दिन विशेष रूप से पिता के त्याग, समर्पण, प्रेम और देखभाल को मान्यता देता है। हम अपने पिताजी के उन बहुमुखी गुणों को समझते हैं जिनसे हमारा विकास होता है और हमारी प्रगति की दिशा निर्धारित होती है। पिता दिवस उन्हें सम्मानित करने का एक अवसर प्रदान करता है और हमें उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक मौका देता है। पिता का महत्व :  पिता एक परिवार में महत्वपूर्ण शख्सियत होते हैं। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय और श्रम...

बिपरजॉय एक गंभीर चक्रवाती तूफान कि दस्तक।

Image
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 4 घंटों में बिपरजॉय एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. 10से12 जून के आसपास इसके तूफान के रूप में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है.अभी यह गुजरात के पोरबंदर से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में बना है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (11 जून) को रात 2 से 3 के करीब बिपरजॉय करीबन 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहा था. आईएमडी ने 15 जून तक इसके कच्छ के तट की ओर पहुंचने का अनुमान जताई है. हालांकि, इसके तट से टकराने का अनुमान नहीं है. cyclone के पोरबंदर से करीबन 200-300 किमी और नालिया से 200 से 250 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है। तट से टकराने का अनुमान नहीं :  आईएमडी के मुताबिक, रविवार सुबह 2 से03 बजे तूफान पोरबंदर से करीब 500 किमी की दूरी पर था। जब तक चक्रवात तट के करीब पहुंचेगा, संकेत दिए जाते रहेंगे। वर्तमान पूर्वानुमान के मुताबिक, इसके गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीवत है। भारतीय तटरक्षक जहाजों, विमानों और रडार स्टेशनों के माध्यम से मछुआरों को नियमित सलाह भेजी जा रही हैं। मछुआरों को दी जाने वाली चेतावनी...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया "वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप2023" का ताज।

Image
प्रतिष्ठित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2023 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से होने वाला है। द ओवल, लंदन में 11जून तक। यह 2021-2023 साल के विजेता का निर्धारण करेगा टेस्ट चैम्पियनशिप। दुनिया में श्रेष्ठ दो टेस्ट टीमों के रूप में,भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सबसे लंबे समय तक अपनी ताकत साबित की है। खेल का प्रारूप और अब प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए लड़ने को तैयार हैं। संक्षिप्त विवरण : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूटीसी फाइनल) तारीखें: 7 से 11जून,  रिजर्व डे: 12 जून,        स्थान: द ओवल, लंदन                                          प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत), फॉक्स स्पोर्ट्स (ऑस्ट्रेलिया), स्काई स्पोर्ट्स (यूके)।                              लाइव स्ट्रीमिंग : डिज्नी+हॉटस्टार (भारत),कायो स्पोर्ट्स(ऑस्ट्रेलिया), स्काई गो (यूके)।          ...

गौतम बुद्ध शान्ति दुत।

Image
 गौतम बुद्ध शान्ति दुत। •गौतम बुद्ध का जन्म : इस पूर्व ५६३ •गौतम बुद्ध का जन्म स्थल : लुंबिनी, नेपाल •गौतम बुद्ध का निर्वा‌‌‍न : इस पूर्व ४८३ •धर्म: बौद्ध धर्म (सनातन धर्म जन्म से) •गौतम बुद्ध की जीवनसंगिनी : राजकुमारी यशोधरा •बच्चे का नाम : राहुल ,•पिता : शुद्धोधन,•माता : मायादेवी गौतम बुद्ध की कहानियां: राजकुमार सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) दयालु और प्रेमी थे।वे सभी के प्रति दयालु थे,चाहे वो मानव हो या पशु-पक्षी हो। गौतम बुद्ध को राजा शुद्धोधन ने एक आलीशान जिंदगी दी थी, फिर भी गौतमबुद्ध सरलता से रहना पसंद करते थे। वे कभी भी दुसरे लोगो कि समस्या को नजरंदाज नहीं करते थे और हरेक के प्रति सहानुभूति रखते थे। सिद्धार्थ भलीभाती जानते थे कि उनके आसपास के सभी लोग सुखी नहीं है, सभी के पास कुछ ना कुछ दुःख होता ही है। •बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों और से किसी भी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने कि प्रेरणा मिलती है। इस कारण से ही हमारे भारत देश समेत दुनिया भर में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। अपने जीवन काल में हरेक व्यक्ति सफल होना चाहता है, लेकिन सभी लोग सफल नही...